कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का “ सर्वोदय संकल्प शिविर 2025” कार्यक्रम सुजानपुर में सागर होटल में सम्पन्न हुआ।

एक दिवसीय शिविर में प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के उद्देश्यों व क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायतीराज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा पंचायत राज में सही प्रतिनिधियों का चयन होना ज़रूरी रहता है। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सुनील पवार ने कहा कि भारत को देश से राष्ट्र बनाने के लिए स्वराज की आवश्यकता थी लेकिन स्वराज का लक्ष्य प्राप्त करना अभी बाक़ी है। राष्ट्र की प्राप्ति तभी संभव है जब नैतिक साधनों से सत्ता की प्राप्ति हो इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वयं की नैतिक चेतना विकसित कर लोगों के भीतर सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव जैसे मूल्यों को पुनर्जीवित करने का काम करना होगा । 

संगठन के प्रदेश संयोजक हीरा पाल सिंह ने कांग्रेस विचारधारा, पंचायती राज व नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण संबंधी जानकारी दी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने संगठन के सुदृढ़ीकरण पर ज़ोर देते हुए कहा कि संगठन सुदृढ़ है तो आगामी पंचायत चुनावों में अधिकांश पंचायत प्रतिनिधि हमारी विचारधारा के बनना सुनिश्चित है।

शिविर में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह जी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रभारी डॉ सुनील पवार, प्रदेश अध्यक्ष सचिन मिरूपा, राष्ट्रीय सचिव तृप्ता ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हमीरपुर सुमन भारती, पूर्व जिलाअध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश सह संयोजक हीरा पाल, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र वर्मा, बीडीसी अध्यक्ष आरती देवी, ब्लॉक अध्यक्ष देस राज ठाकुर सहित राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के पदाधिकारियों , पंचायत प्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!