जिला पुलिस हमीरपुर के पीओ सेल व थाना भोरंज की एक संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर, भापुसे के पर्यवेक्षण, मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशानुसार शातिर उद्दघोषित अपराधी मनदीप सिंह पुत्र विशम्भर दास गांव घुमारवीं डाकघर लगमन्वीं तहसील भोरंज जिला हमीरपुर (हि0प्र0) को गोपनीय सूत्र मानवीय , बुद्धिमता तथा तकनीकी निगरानी आधारित कार्यवाही करके जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उपरोक्त वांछित उद्दघोषित अपराधी अभियोग सं0 175/2014 दिनांक 07/12/2014 अधीन धारा 379 भा0दं0सं0 थाना भोरंज जिला हमीरपुर (हि0प्र0) में वांछित था तथा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय नं0 2 जिला हमीरपुर के न्यायालय से दिनांक 27-05-2022 को उद्दघोषित अपराधी घोषित किया गया था। यह वांछित उद्दघोषित अपराधी मनदीप सिंह दिनांक 11-05-2017 से ही अभियोग सं. 105/2011 दिनांक 12/05/2011 अधीन धारा 302, 120क्च भा0दं0सं0 थाना सदर हमीरपुर जिला हमीरपुर (हि0प्र0) में पेरोल जंप होने पर इस अभियोग में भी वांछित(पेरोल छुट्टी से भगौड़ा घोषित) था। इसके अतिरिक्त उपरोक्त वांछित उद्दघोषित अपराधी मनदीप सिंह ने 19-05-2017 को औट थाना क्षेत्राधिकार में एक झूठा सुसाइड़ नोट रख कर आत्महत्या करने की झूठी कहानी रचकर भी अपने को छुपाने की साजिश रची थी जिसके संदर्भ में थाना औट जिला मंड़ी में जी.ड़ी. एंट्री सं0 31 दिनांक 14-05-20217 दर्ज की गई थी। उक्त शातिर उद्दघोषित अपराधी मनदीप सिंह ने अपना आधार काडऱ् भी सुनील कुमार के नाम से बना रखा है तथा अभी वर्तमान में वह सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश मकान सं0 830/2 गेट सं0 1 गली सं0 14 विकासनगर नया गांव एसएएस नगर मोहाली पंजाब के पते से सुनील कुमार के नाम की नकली पहचान व पते के साथ रह रहा था।
