बिना किसी भेदभाव से हो रहे हैं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यः सुरेश कुमार हिम्मर में पटवारघर और कंज्याण में नव निर्मित वर्षाशालिका का हुआ उद्घाटन।

भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने दरव्यार पंचायत के हिम्मर में नव निर्मित पटवारघर का उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया। इसी तरह कंज्याण हैलीपैड के पास वर्षाशालिका का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा करीब 55 लाख रूपए की लागत से कंज्याण हैलीपैड के संरक्षण व विस्तारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक सुरेश कुमार ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। लोगों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा किया जा रहा है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आर्दश विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए चार मुख्य सड़कों के विस्तारीकरण का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा के विकास के अधिमान देते हुए प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि कुनाह खड़ड के चैनलाइजेशन पर 2 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इससे किसानों को बरसात में होने वाले भूमि कटाव से निजात मिलेगी। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि हिम्मर में 13 लाख रूपए के नए पटवारघर की सुविधा मिलने से लोगों को लाभ मिलेगा तथा कंज्याण में 7 लाख रूपए की वर्षाशालिका के निर्माण से लोगों को वर्षा और धूप से बचने के लिए सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि कंज्याण हैलीपैड का विस्तार करना बहुत जरूरी है। इसके विस्तारीकरण और सरंक्षण पर करीब 55 लाख रूपए खर्च होंगे तथा समय पर इसका कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष वियज बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर,, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैलदार, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, पूर्व यूकां अध्यक्ष राकेश गोल्डी, कंज्याण पंचायत प्रधान संदीप चौहान व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!