भोटा स्थित पुलिस सहायता कक्ष के अंतर्गत सुनील कुमार पुत्र सुखदेव निवासी गांव मसेरडु डाकघर टिक्कर जिला हमीरपुर ने उसके खाते से किसी व्यक्ति द्वारा 1.96 लाख रूपये गायब करने की शिकायत सदर पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के उपरांत मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनील कुमार ने बताया कि उसके साथ यह धोखाधड़ी 18 दिसम्बर को हुई थी। 18 दिसम्बर को वह भोटा के नजदीक ए.टी.एम. से पैसे निकालने के लिए गया था इस बीच किसी व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. कार्ड एक्सचेंज कर लिया था उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके के अकाउंट से 1लाख 96 हजार रूपये धोखे से उड़ा लिए। सबसे पहले भोटा, घुमारवी और सिरसा से भी पैसे अन्य खाते में ट्रांसफर किए हैं।
एस.एच.ओ. सदर बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पर बी.एन.एस सैक्शन 318 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
