सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा 15 जनवरी को सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित किये जा रहे सेना दिवस के कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिरकत करेंगे इसके साथ-साथ हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर को स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर के अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है बताते चले की भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बैनर तले चलने वाली सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा 15 जनवरी, 2025 को प्रातः 10 बजे भारतीय सेना दिवस समारोह का आयोजन सुजानपुर ऐतिहासिक मैदान में किया जा रहा है कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. इसके साथ साथ लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) बी.एस जसवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे. जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर स्पेशल गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे इसके अलावा माननीय सांसद, माननीय पूर्व मंत्रीगण, माननीय विधायक गण, पूर्व विधायक गण और आर्मी के कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे। वही Jco,s, OR,S इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे सर्व कल्याणकारी संस्था के संस्थापक राजेंद्र राणा ने शनिवार को सुजानपुर बाजार मुख्य बस स्टैंड अन्य चौक चौराहा में पहुंचकर स्थानीय लोगों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया इसके साथ-साथ मकर संक्रांति एवं शुरू हुए नव वर्ष की भी बधाई दी उन्होंने बताया कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पूर्व सैनिकों सहित संस्था के तमाम सदस्य कार्य कर रहे हैं आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे देश एवं प्रदेश के लोकप्रिय गायक अपनी मखमली आवाज से जनता का मनोरंजन करेंगे।
सेना दिवस के इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की परेड आकर्षण का केंद्र होगी इसके साथ साथ मुख्य बस स्टैंड से पूर्व सैनिकों सहित मुख्य अतिथियों को काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा जो देखने योग्य होगा।
