, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 12 जनवरी को हुई नकदी और गहनों की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान सूरज शर्मा पुत्र कपिल निवासी वार्ड नंबर 1 कृष्णा नगर नजदीक पक्का भरो जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस अभियुक्त को सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस चोरी के इस मामले को लेकर इस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।
एक अभियुक्त को डिटेन किया है : राजेश
इसके बारे में एडिशनल एस.पी. राजेश उपाध्याय ने पुष्टि करते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस इस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।