Due to the broken link road of the under construction National Highway 03, elderly people are not able to walk properly and have to walk with the help of others

Due to the broken link road of the under construction National Highway 03, elderly people are not able to walk properly and have to walk with the help of others

टौणी देवी में बन रहे एनएच निर्माण के दौरान , तहसील, ब्लॉक , कृषि, उद्यान और आधार केंद्र जाने वाले लिंक रोड टूटने की खबर के बाद सोमवार को एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एनएचएआई के अधिकारी साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने मौका देखा तथा खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा से इस बारे चर्चा की। साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने बताया कि तहसील के लिए रैंप बनाकर दोपहिया वाहन पहुंचने की व्यवस्था कर दी गई है जबकि विकास खंड कार्यालय के लिए भी विकल्प तलाशा जा रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा ने सोमवार को फिर उच्च अधिकारियों से बात कर लोगों को आ रही दिक्कतों के बारे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लिंक रोड टूटने से ब्लॉक कॉम्प्लेक्स में दो गाड़ियां फंस गई है जिन्हें निकालना मुश्किल हो गया हैं।

लोग मजबूर और निराश

टौणी देवी में टूटे लिंक रोड के कारण लोगों की मजबूरी यह है कि बुजुर्गों को व्हील चेयर पर उठाकर कर इन कार्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों को तहसील और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है ।

सोमवार को लोगों ने फिर व्यवस्था को लेकर भड़ास खोली। टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी चौहान ने कहा है कि लोग लिंक रोड टूटने से परेशान है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि लोगों की दिक्कतें निर्माण कंपनी जल्दी दूर करे। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि निर्माण कार्य के चलते पानी की मेन पाईप लाइन उहल रोड पर तोड़ दी गई है जिससे करीब एक दर्जन गांवों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई है। आधार केंद्र सहित टौणी देवी में पांच से अधिक महत्वपूर्ण कार्यालयों तक पहुंच पाना मुश्किल हो गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!