अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, मंडी डॉ0 मदन कुमार ने आज बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के आयोजन के दृष्टिगत पड्डल मैदान में स्थापित किए जाने वाले

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, मंडी डॉ0 मदन कुमार ने आज बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के आयोजन के दृष्टिगत पड्डल मैदान में स्थापित किए जाने वाले होम, एलमूनियम हैंगर, हिंडोला, झूला, रेहड़ी फहड़ी, तम्बोला तथा विभागीय प्रदर्शनियों के लिए  निविदा सूचना जारी कर दी है, जिसके लिए इच्छुक अनुभवी फार्मो से निविदा मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि एल्यूमीनियम हैंगर स्थापित करने के लिए निवदाएं 30 जनवरी, सुबह 11.30 बजे तक, हिंडोला/झूला की स्थापना के लिए 31 जनवरी, दोपहर 2.30 बजे तक, रेहड़ी इत्यादि की स्थापना के लिए 29 जनवरी, 2025 दोपहर 1.30 बजे तक, तम्बोला स्थापित करने के लिए 31 जनवरी सुबह 11.30 बजे तक तथा विभागीय प्रदर्शनियों के लिए एल्यूमीनियम हैंगर के लिए 29 जनवरी सुबह 11.30बजे तक पंजीकृत डाक या निजी तौर पर जमा की जा सकती है।
इच्छुक फार्म अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!