सांसद निधि से बने रास्ते को तोड़ने पर लोगों में आक्रोश , लिखित शिकायत प्रशासन तक पहुंची 

सरकारी पक्के मार्ग को तोड़ने और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गाँव ठाना डाकघर ठाना बजुरी तहसील टौणी देवी के लोगों में आक्रोश है और प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है। इस बारे तहसीलदार टौणी देवी को लिखित शिकायत भी की गई है।

 

लोगों के अनुसार सभी गाँव वालों ने मिलकर अपनी बस्ती के लिए एक सम्पर्क मार्ग निकाला जिस से सारे गाँव के लोगों को काफी सुविधा हो गयी है। इसमें दान राशि, सांसद निधि राशि, राज्य सभा सांसद निधि आदि शामिल है। लोगों के मुताबिक इस मार्ग को निकालने के लिए किसी की भी मल्कीयत भूमि को नहीं लिया सारी भूमि सरकारी भूमि है। लोगों ने बताया कि अभी हाल में ही इस मार्ग को पक्का करने के लिए राज्य सभा सांसद निधि से तीन लाख रुपये की ग्रांट लगवाई है।

 

लोगों ने शिकायत पत्र में बताया कि एक प्रभावशाली व्यक्ति पक्के सरकारी रास्ते को उखाड़ कर वहाँ पर इंगे का काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस इंगे के लिए उसने सरकार एवं प्रशासन को किसी तरह गुमराह करके प्रशासन से पैसा मंजूर करवाया है। क्योंकि उसने जिस जगह काम लगाया है वह पूरी भूमि सरकारी भूमि है और वह इस सरकारी पक्के रास्ते को तोड़कर पूरे गाँव के लिए समस्या कर रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत पंचायत में की, जिसका मौका पंचायत प्रधान, वार्ड पंच ने 25 जनवरी को मौका देखा गया लेकिन पंचायत की तरफ से भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गयी।

 

लोगों ने तहसीलदार टौणी देवी को इस काम को तुरंत प्रभाव से बन्द करवाने एवं मामले की पूरी तरह से जांच करवाने की मांग की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!