पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के चवर्ख पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजली।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (वीरवार) फहतेपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध (चवर्ख) पर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

 

इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय पठानिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। वीरभद्र सरकार में वह दो बार मंत्री रहे। स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया एक महान नेता और समाजसेवक थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में फहतेपुर क्षेत्र, कांगड़ा जिला व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की विरासत को उनके सुपुत्र भवानी सिंह आगे बढ़ते हुए उनके सपनों को पूरा करने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। हम उनकी स्मृति को हमेशा याद रखेंगे और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!