नादौन में बर्ष 2009 से उद्घोषित चल रहा आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ में सरदार के वेश में मजदूरी कर रहा था

 बर्ष 2009 से हत्या के मामले में उद्घोषित चल रहे भगोड़े आरोपी कन्हैया लाल निवासी शाहजहांपुर (यू.पी.) को पी.ओ.सैल की टीम ने धर दबोचने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

2008 को नादौन के जसाही गांव में10 वीं के छात्र मनीष कुमार को उसके खेतों में (लीज पर लेकर) काम करने वाले 3 प्रवासी आरोपी युवकों बीरबल ऊर्फ बीरु, रणजीत सिंह ऊर्फ मोहित और कन्हैया लाल ने किडनैप कर लिया। जिसके उपरांत वह बच्चे को दफनाकर फरार हो गए थे।

जिसके उपरांत पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया था और एक आरोपी कन्हया लाल कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। जिसके चलते उसे भगोड़ा करार दिया गया था। इस आरोपी को गिरफ्तार करने में पी.ओ.सैल टीम ने इंस्पेक्टर सुनील दत्त की अगुवाई में और हैड कांस्टेबल मनोहर लाल एच.एच. सी. रवि कुमार ने बेहद मेहनत और कोशिशे की हैं। टीम ने कडी से कडी मिलाकर आरोपी को बुधवार शाम को चंडीगढ के सैक्टर 32 से गिरफ्तार कर लिया। यह सरदार के वेश में रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था।
मामले की पुष्टि ए.एस.पी. राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पी.ओ.सैल की टीम की मेहनत और मुस्तैदी के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कन्हैया को वीरवार दोपहर पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!