Measures to save children from disaster in Navahi school explained

नवाही स्कूल के बच्चों को आपदा में बचाव के बताए उपाय

जनवरी। एन.डी.आर.एफ की 14वीं वाहिनी की एक टीम  द्वारा शुक्रवार  को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवाही  के बच्चों और शैक्षणिक स्टाफ को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने हेतु एक कैंप का आयोजन किया। कैंप में  बच्चों को आपदाओं से निपटने के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत करवाया गया।
इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को आपदाओं के समय सही प्रतिक्रिया, भूकंप से बचाव, घरेलू आग से सुरक्षा, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), आग पर काबू पाने के तरीके, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डिप्टी कमांडेंट (ऑपरेशन)एनडीआरएफ धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चों और समुदाय को आपदाओं से निपटने हेतु सजग और तैयार करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल जन जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि आपदा के समय समुदाय की प्रतिक्रियाशीलता भी मजबूत होगी।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित थे। उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और इसे अपने समुदाय में साझा करने का संकल्प लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!