मेक्सिको मे भयंकर हादसा ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दक्षिणी मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 48 यात्रियों में से 41 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 38 यात्री और दो चालक शामिल हैं। हादसे के समय बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ताबास्को राज्य की सरकार ने हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह से जल गई है। ट्रेलर से टक्कर के बाद आग लग गई थी। हादसा शनिवार की सुबह शहर एस्कार्सेगा के पास हुआ। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल यात्रियों की जान खतरे से बाहर है।

रिपोर्ट के अनुसार, बस ऑपरेटर टूर अकोस्टा की बस टूरिस्टों को लेकर सफर पर निकली थी। बस में करीब 48 लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हुए हैं। कंपनी की ओर से हादसे की जांच कराई जा रही है। पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर हादसा कैसे हुआ? जब हादसा हुआ, बस की स्पीड कितनी थी? हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हादसा पीड़ित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, घायलों ने बताया है कि आग की कुछ ही पलों में पूरी बस को चपेट में ले लिया था। बस पिघलती चली गई और लोगों की चीखें एक-एक करके शांत होती चली गईं। कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!