ब्रेकिंग न्यूज़ CM: इनमें से एक हो सकती हैं दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री! पूरे देश को संदेश देने की तैयारी में भाजपा

विधानसभा चुनाव में भाजपा की चार महिला नेता भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, वजीरपुर से पूनम शर्मा और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता शामिल हैं। 

प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू हो गया है। साथ ही, पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से उपमुख्यमंत्री बनाने पर भी चर्चा कर रही है। यहां मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किसी महिला विधायक पर सहमति बन सकती है। खास बात यह है कि पार्टी मानकर चल रही है कि चुने हुए विधायकों में से ही सीएम का चेहरा होगा। देश की राजधानी जिसे पीएम मोदी रैली में मिनी इंडिया बताते रहे हैं, यहां से पूरे भारत को एक संदेश देने की तैयारी है।
चार महिलाओं ने दर्ज की जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। दो तिहाई बहुमत से सरकार भाजपा की बन रही है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव मैदान में उतरी थी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस बारे में जल्द ही फैसला लेगी। दरअसल, हर उस पहलु को ध्यान में रखा जा रहा है कि यहां से मैसेज पूरे देश में पहुंचे। दिल्ली विधानसभा में भाजपा की चार महिला भी जीत दर्ज की हैं।
महिला मुख्यमंत्री पर दी जा रही है दलील
विधानसभा चुनाव में भाजपा की चार महिला नेता भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, वजीरपुर से पूनम शर्मा और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता शामिल हैं। पार्टी शीर्ष नेतृत्व इनके नामों पर भी तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!