हमीरपुर जिला के बमसन विकास खंड की लंबलू पंचायत में एक नाटकीय घटनाक्रम में पंचायत प्रधान करतार सिंह पंचायत घर के दरवाजे पर पहले धरने पर बैठे गए!

हमीरपुर जिला के बमसन विकास खंड की लंबलू पंचायत में शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में पंचायत प्रधान करतार सिंह पंचायत घर के दरवाजे पर पहले धरने पर बैठे और फिर सारा मामला पुलिस और एस डी एम हमीरपुर तक पहुंच गया। इस बीच विकास खंड अधिकारी बमसन वैशाली शर्मा भी मौके पर पहुंची।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत लंबलू के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर अलॉट हुआ है। यहां करीब पांच लाख रुपए की लागत से इसके लिए एक कमरे का निर्माण भी हुआ है। कॉमन सर्विस केंद्र स्थानीय व्यक्ति राजेंद्र शर्मा को चलाने की वाकायदा परमिशन भी दी गई किंतु आठ दिन बाद ही राजेंद्र शर्मा को इस कमरे से हटा एक बालकनी में शिफ्ट कर दिया गया। पंचायत के इस कमरे में एक वकील महोदय ने अपना ऑफिस खोल लिया। पंचायत के अन्य नुमाइंदों ने इसका विरोध भी किया लेकिन करीब एक साल से वकील महोदय पंचायत के कमरे को ऑफिस के रूप में यूज कर रहे हैं । इस बारे क्या कोई रेंट एग्रीमेंट या फिर इकरारनामा पंचायत और वकील महोदय के बीच हुआ है या नहीं , इस बारे भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी माह 6 फरवरी को राजेंद्र शर्मा पुत्र सर्वण कुमार गांव झटवाड़ ने बी डी ओ टोनी देवी को शिकायत पत्र सौंप बताया गया कि ग्राम पंचायत लंबलू में जिस कमरे में लोकमित्र केंद्र चलना था वहां एक वकील का ऑफिस चला हुआ है । उन्होंने कहा कि इसमें मिली भक्ति से गड़बड़ हो रही है और उसे पंचायत कार्यालय परिसर में ही कमरा उपलब्ध करवाया जाए। शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान करतार सिंह ने कमरा खाली करवाने बारे कहा तो वहां विवाद हो गया मौके पर पुलिस और बी डी ओ वैशाली शर्मा भी पहुंची। फिर भी विवाद नहीं सुलझा तो ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान और उप प्रधान एस डी एम हमीरपुर के पास पहुंचे। फिलहाल अभी भी कॉमन सर्विस सेंटर की जगह वकील का ऑफिस चला हुआ है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!