गसोता के पास सुंदर आस्था का केंद्र बना है गुलेला का आदि शिव धाम

करोड़ों रुपए के गुलेला जैसे बड़े शिव धाम को बनाने में करीब पांच टन मटेरियल से मूर्तिकार डॉक्टर राम वर्मा की मेहनत आज हजारों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां धीरज कौशल की कार्य कुशलता और विधायक आशीष शर्मा की दानशीलता भी लोगों को खूब पसंद आई। पंचायत प्रधान ज्योति देवी की ईमानदारी और मेहनत लोगों को खूब पसंद आ रही है

हमीरपुर जिला के गसोता मंदिर से दो किलोमीटर दूर एक पंचायत है धलोट… यहां की पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को उभारने के लिए शिवधाम बनाने और सेवा समिति की ओर से अनूठी पहल की गई। विधायक आशीष शर्मा के अनुसार गसोता महादेव मंदिर के उत्थान व मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से मुख्य पटल पर लाने के लिए उन्होंने सबसे पहले मांग सरकार से रखी थी। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी ईंट गसोता मंदिर के विकास के लिए नहीं लगाई। अब गसोता मंदिर से डेढ़ किलोमीटर दूर गुलेला में आदि शिव धाम बनकर तैयार हुआ है। शिवधाम की रूपरेखा बनाने वाले धीरज कौशल ने इस प्रोजेक्ट पर खूब मेहनत की और लंबी कोशिशों के बाद डिजाइन को फाइनल किया ।

पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने सभी दानी सज्जनों व कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1 साल पहले इस शिव धाम को बनाने का प्रस्ताव विधायक आशीष शर्मा के समक्ष रखा था। जिस पर विधायक आशीष शर्मा ने दिलचस्पी दिखाई व इस शिव धाम मंदिर के निर्माण में हर संभव सहायता की है। शिवधाम सेवा समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने दानी सज्जनों , विधायक आशीष शर्मा पं, चायत और सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!