भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को अपने आवास समीरपुर से प्रेस बयान जारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को अपने आवास समीरपुर से प्रेस बयान जारी कर 1008 सुग्रीवानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दु:खद है और उनके जाने से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में धर्म, सेवा और सद्भाव के संदेश को फैलाने का कार्य किया। उनका जीवन समाज के लिए एक आदर्श था, जिसमें उन्होंने भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत किया। महाराज ने अपने उपदेशों और कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश दिया। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर मानवता की सेवा की और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। धूमल ने उनके निधन को आध्यात्मिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य गुरु  को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गुरु जी का आशीर्वाद सदैव समाज के साथ रहेगा और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल अनुयायियों और भक्तों के साथ हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!