पठानकोट में हादसा डिवाइडर से टकराई कार, नवविवाहिता की मौत; शादी से लाैट रहे थे

कार चालक जालंधर में किसी के शादी समारोह से लौट रहा था। हालांकि हादसे के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना का पता चलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान कुलवंत कौर पत्नी शुभम निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।

पठानकोट के नजदीक नंगलभूर कंदरोड़ी मोड़ पर एक कार हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है जबकि कार चालक बाल बाल बच गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चकनाचूर हो गई। कार को सड़क से हटाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई और सड़क से हादसाग्रस्त कार को हटा ट्रैफिक जाम को खुलवाया गया।

जानकारी के मुताबिक कार चालक जालंधर में किसी के शादी समारोह से लौट रहा था। हालांकि हादसे के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना का पता चलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मृतका की पहचान कुलवंत कौर पत्नी शुभम निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। थाना नंगलभूर की पुलिस मुताबिक कंदरोड़ी साइड से एक कार आ रही थी जिसमें उक्त नवविवाहिता समेत दो लोग मौजूद थे। जब कार नंगलभूर कंदरोड़ी मोड़ के निकट पहुंची तो डिवाइडर से टकराने से हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें महिला कुलवंत कौर की मौत हो गई। हालांकि ड्राइवर की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!