नेता प्रतिपक्ष ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर के निधन पर जताया शोक, जांच की मांग की

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की। उन्होंने कहा यह बहुत गंभीर मामला है। मैने विधानसभा सत्र के दौरान विमल नेगी जी की तलाश अभियान में तेजी लाने का मामला विधान सभा में उठाया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आज उनका शव मिला है। इस मामले में बहुत सारे तथ्य सामने आ रहे हैं। परिजनों द्वारा भी उच्च अधिकारियों पर दबाव देने के आरोप लगाए जा चुके हैं। ऐसे में इस मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच होनी चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह हत्या है या आत्महत्या। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच करें और यदि मामले में कोई भी दोषी हो तो उसे किसी सूरत में बख्शा न जाए।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!