कक्कड़ से बाकर खड्ड वाया घोड़ लंबर सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच करवाने को लामबंद हुए लोग

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कक्कड़ से बाकर खड्ड वाया घोड़ लंबर बनी सड़क में बड़े घोटाले को लेकर करीब 12 गांव के लोग लामबंद हो गए हैं। ग्राम पंचायत भेरड़ा और ग्राम पंचायत कक्कड़ के करीब 12 गांव की आबादी को संधील के लिए यह सबसे कम दूरी का लिंक रोड है । इसके अलावा बाकर खड्ड में बने मोक्षधाम को भी यही लिंक रोड जोड़ता है लेकिन सड़क की ग्रेडिंग को लेकर उपजे विवाद और डेंजर स्पॉट पर कोई डंगे, पैरा पिट या रिटेनिंग वाल न लगने से गाड़ी चढ़ाना और उतारना खतरे से खाली नहीं है।

 

गत दिन कक्कड़ में करीब पचास लोगों ने मिलकर एक विरोध प्रदर्शन कर लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ नारे लगाए और सड़क की क्वालिटी और कंट्रोल को लेकर बड़े सवाल उठाए। बैठक में महिला, पुरुषों रिटायर्ड एक्सियन , पूर्व बीडीसी मेंबर्स, पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

 

इस बारे पूर्व बीडीसी सदस्य सुखदेव ने बताया कि कक्कड़ से बाकर खड्ड वाया घोड़ लंबर सड़क निर्माण में करोड़ों रुपए की हेराफेरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से अर्थी उठाकर चार आदमी मोक्षधाम तक नहीं जा सकते। सवा दो किलोमीटर सड़क मौत को बुलावा देती है। सड़क का निर्माण जिस भी ठेकेदार ने किया है , उसे ब्लैक लिस्ट कर उसपर पेनल्टी लगाई जाए।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने कहा कि जिस भी अधिकारी ने इस सड़क को पास किया है उसके खिलाफ कार्यवाही हो अन्यथा जनता बड़ा आंदोलन छेड़ देगी।

 

इस बारे में लोकनिर्माण विभाग उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता संसार चंद ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोग मिले थे। डेंजर स्पॉट को ठीक करने तथा एलाइनमेंट को लेकर उठे सवालों को लेकर विभाग सजग है जिसे ठीक करवाया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!