बाबा बालक नाथ मंदिर में नोट शॉर्टिंग मशीन की सुविधा चढ़ावे की गणना में होगी तेज़ी

उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की राशि गणना को सुगम बनाने हेतु एसबीआई शाखा चकमोह ने नोट शॉर्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई। इस मशीन की लागत 3 लाख रुपये है और इसके उपयोग से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में 3-4 घंटे की बचत होगी।

शुक्रवार को आयोजित इस अवसर पर एसडीएम व चेयरमैन मंदिर न्यास, एजीएम एसबीआई हमीरपुर, ब्रांच मैनेजर एसबीआई चकमोह और टेंपल ऑफिसर बीबीएनटी उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन ने एसबीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और इसे मंदिर प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!