जल्द बनकर तैयार होगा हमीरपुर का हेलीपोर्ट ::डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा

डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने आज बताया कि हमीरपुर में प्रस्तावित हेलीपोर्ट जिसकी घोषणा माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करी थी, जो करीब 15 करोड़ की लागत से बनने वाला है ,उसका साइट डेवलपमेंट का कार्य पूरे जोरों से हमीरपुर के सासन के जसकोट क्षेत्र में कार्य चल रहा है।

डॉक्टर वर्मा ने बताया कि यह मुख्यमंत्री  की दूरदर्शी सोच है की हमीरपुर के अंदर हेलीपोर्ट को तैयार किया जाए और उसको बहुत ही स्ट्रैटेजिक क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है जिसका फायदा हमीरपुर के आम लोगों को ,व्यापारियों को पर्यटकों को ,बल्कि साथ-साथ मरीजों को भी मिले। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि हेलीपोर्ट बनने के बाद घंटों का सफर मिनटों में तय हो जाएगा। और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को जाता है , जिन्होंने एक दार्शनिक सोच के साथ हमीरपुर के अंदर इस हेलीपोर्ट की घोषणा करी और जल्द ही इसकी नींव भी मान्यवर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के कर कमल द्वारा रखी जाएगी ।
डा वर्मा ने कहा की हमीरपुर वासी तो चाहते थे कि उनको बस स्टैंड मिले लेकिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने दिल खोलकर हमें न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर का हमीरपुर में बस अड्डा दिया बल्कि हेलीपोर्ट लाकर हमीरपुर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी लाकर खड़ा कर दिया , जिसके लिए हम मान्य मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सदैव आभारी रहेंगे ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!