श्रमिकों के कल्याण के लिए 27 मार्च से लगेंगे जागरूकता शिविर

श्रमिक कल्याण अधिकारी मंडी अनिल ठाकुर ने सूचित किया है कि मंडी जिला में श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन जागरूकता शिविरों की अध्यक्षता राज्य भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर करेंगे ।उन्होंने बताया कि यह जागरूकता शिविर 27 मार्च को रिवालसर, 28 मार्च को पंडोह तथा 29 मार्च को चेैलचौक में आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने क्षेत्र के श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों का आह्वान किया कि इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना सुनिश्चित कर राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं की जानकारी हासिल करें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!