गोविंद सागर झील के घाटों की नीलामी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न, 10 लाख 64 हजार 500 रूपये में हुए नीलाम

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले गोविंद सागर झील के घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से ब्लॉक समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बता दें कि नीलाम हुए घाटों में बोलीदाता नावों के माध्यम से लोगो को एक घाट से दूसरे घाट तक ले जाने का काम करते हैं। इस नीलामी प्रक्रिया में गोविंद सागर झील के सभी घाट 10 लाख 64 हज़ार 500 रूपए में नीलाम हुए जिसमें अभय पराशर ने कोहडरा से दोवड़ घाट 6 हज़ार रूपये में, धबेडा से रायपुर घाट राकेश कुमार ने 5लाख 56 हज़ार में, लठियाणी से मंदली घाट नंद लाल ने 5 लाख 1 हज़ार और घटटी से बुढवार घाट नंद लाल ने 1,500 रूपये की अधिकतम बोली लगाकर हासिल किए। 

ब्लॉक समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि नीलामी से प्राप्त धनराशि को क्षेत्र के विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशासन और निविदाकारों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष जमीत सिंह, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, पंचायत इंस्पेक्टर विजय कुमार, उपनिरीक्षक पंचायत विजय कुमार, बीडीसी सदस्य जोगिंदर देव आर्य, राजकुमार , त्रिशला देवी ,अच्छरो बीबी,राजकुमार, कमलजीत कौर, ललिता देवी , प्रकाश चंद ,मोनिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!