लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में आए लोगों के साथ अपना 62वां जन्मदिन मनाया। 

ढोल और नगाड़ों की स्वर लहरियों के साथ पारम्परिक परिधानों में सजे उत्साहित लोगों ने ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ आयु के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की और केक काटा।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रिज पर राज्य युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मॉल रोड हिमाचल प्रदेश सचिवालय से जागरूकता वॉकथॉन का शुभारंभ किया, मालरोड़ होते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में इसका समापन हुआ। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड ने यह आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने हलवा भी वितरित किया। मुख्यमंत्री इस वॉकथॉन में भाग लेते हुए ओक ओवर तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में व्याप्त अन्य बुराईयों के प्रति जागरूक करना है।

कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायकगण संजय रत्न, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, अजय सोलंकी, आशीष बुटेल, अनुराधा राणा, कैप्टन रणजीत सिंह और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलविंद्र सिंह महा सचिव अनूप कुमार सकलानी, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, महा सचिव कमल कृष्ण शर्मा और संघ के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!