उपायुक्त कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी विभिन्न जागरुकता अभियानों से संबंधित वीडियो भी दिखाए जाएंगे

उपायुक्त कार्यालय परिसर में आगंतुकों की सुविधा के लिए बनाए गए एक बड़े हॉल एवं रैडक्रॉस कैंटीन में लोगों को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों, सफलता की कहानियों और जागरुकता अभियानों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके लिए हॉल में 85 इंच की एक बड़ी एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई गई है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को इस एलईडी टीवी स्क्रीन का शुभारंभ किया। अभी इसमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और प्रदेश सरकार की कुछ अन्य योजनाओं से संबंधित वीडियो एवं लघु वृत्तचित्र दिखाए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में इस स्क्रीन पर अधिक से अधिक विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों के वीडियो दिखाए जाएंगे। इन योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी समय दिया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित हो सकें। इसके लिए सभी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं। विभिन्न जागरुकता अभियानों से संबंधित वीडियो भी इस स्क्रीन पर दिखाए जाएं गे।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!