अटल प्रेम सेवा संस्था 10 अप्रैल को चौरी में मनाएगी पूर्व सीएम प्रोफेसर धूमल का जन्मदिवस : विजय बहल 

पूर्व सीएम प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस 10 अप्रैल को अटल प्रेम सेवा संस्था चौरी में मनाएगी। इसके लिए संस्था ने तैयारियां शुरू कर दी । हिमाचल के दो बार के सीएम प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के चाहने वाले आज भी प्रदेश के कोने कोने में मौजूद हैं। उनके जन्म दिवस पर हजारों लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचते हैं। सड़कों वाले मुख्यमंत्री के रूप में विख्यात प्रोफेसर धूमल ने सड़क, स्वास्थ्य, पर्यावरण और औद्योगिक विकास में कई उपलब्धियां प्रदेश के लिए अर्जित की जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। संस्था के अध्यक्ष विजय बहल ने बताया कि इसी कड़ी में टौणी देवी मंदिर में अटल प्रेम सेवा संस्था की बैठक का आयोजन किया गया। विजय बहल ने बताया कि इस बैठक में अनिल शामा, वीरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष, पवन शर्मा महामंत्री, कपिल शामा, लता कटोच, पूनम डोगरा, मेहर सिंह , सुरेंद्र लगवाल, पुन्नू राम, प्रताप, मनजीत, बलवीर,जितेन्द्र, कृष्णदेव, हेमराज, हरनाम शर्मा, मदन लाल इत्यादि मौजूद रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!