उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंगलवार को भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान व चढ़ावे की गणना की गई। 

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस दिन कुल 19,57,838 रु पए का चढ़ावा प्राप्त हुआ, जिसमें 13,16,878 रु पए का भेंट चढ़ावा और 6,41,860 रु पए का दान शामिल है।

इसके अलावा, भक्तों ने 1 ग्राम 90 मिलीग्राम सोना और 45 ग्राम 410 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। श्रद्धालुओं ने भारतीय रु पए के अलावा विभिन्न विदेशी मुद्राओं इंग्लैंड पाउंड 920, अमेरिकी डॉलर 365, यूरो 20, कनाडाई डॉलर 235, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर: 50, यूएई दिरहम 5, न्यूज़ीलैंड डॉलर 60, ओमान रियाल 4 भी दान दिया। मंदिर में 22,000 से 25,000 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे, जिससे इस पवित्र स्थल की भव्यता और आस्था की झलक मिलती है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!