मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में एचपीएसडीआरएफ ने भूकंप जागरूकता अभियान आयोजित किया

1905 के विनाशकारी कांगड़ा भूकंप की 120वीं वर्षगांठ के अवसर पर, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HPSDRF) द्वारा एम्स बिलासपुर एसडीएम कार्यालय, हरेता ग्राम पंचायत, हमीरपुर और सरकारी उच्च विद्यालय बेहना, मंडी में एक भूकंप जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूकंप से सुरक्षा, एहतियाती उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

एक मॉक इवैक्यूएशन ड्रिल भी कराई गई, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक जीवन की सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। जीएचएस बेहना, मंडी में 80 प्रतिभागियों, एम्स, बिलासपुर में 120 प्रतिभागियों और हरेता ग्राम पंचायत, हमीरपुर में 100 प्रतिभागियों ने इस अभ्यास में सक्रिय भाग लिया, जिनमें छात्राएं, शिक्षक, डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, एस.आई.एस. सुरक्षा अधिकारियों, स्थानीय निवासियों, स्वयंसेवकों, पंचायत सदस्यों और सरकारी अधिकारी शामिल थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!