HPSDRF organised earthquake awareness campaign in Mandi, and Hamirpur

मंडी, और हमीरपुर में एचपीएसडीआरएफ ने भूकंप जागरूकता अभियान आयोजित किया

1905 के विनाशकारी कांगड़ा भूकंप की 120वीं वर्षगांठ के अवसर पर, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HPSDRF) द्वारा बतरान ग्राम पंचायत, हमीरपुर और राजकीय आईटीआई, मंडी में एक भूकंप जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूकंप से सुरक्षा, एहतियाती उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

एक मॉक इवैक्यूएशन ड्रिल भी कराई गई, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक जीवन की सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। राजकीय आईटीआई, मंडी में 440 प्रतिभागियों और बतरान ग्राम पंचायत, हमीरपुर में 35 प्रतिभागियों ने इस अभ्यास में सक्रिय भाग लिया, जिनमें छात्राएं, शिक्षक, स्थानीय निवासियों, स्वयंसेवकों, पंचायत सदस्यों और सरकारी अधिकारी शामिल थे

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!