उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटिसद्ध राजेंद्र कुमार गौतम ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर बताया!

सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटिसद्ध व न्यास द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी जो 31 मार्च 2025 को दो वर्ष की अनुबंध सेवा अविध पूरी कर चुके हैं, जिसमें बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में अनुबंध आधार पर कार्यरत प्रवक्ता हिन्दी, रसायन विज्ञान, राजनैतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित तथा बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटिसद्ध में अनुबंध आधार पर फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत फार्मासिस्ट, इसके साथ ही वर्ष 2025 में अलग-अलग माह में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटिसद्ध में कार्यरत 04 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को भी मंदिर न्यास में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों जिनमें लंगर सहायक के 03 व चौकीदार का 01 पद रिक्त है में को नियमित किया जाएगा तथा इसके अलावा बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटिसद्ध द्वारा संचालित बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह में नियमित आधार पर शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत शारीरिक शिक्षक की सेवाओं को प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के रिक्त पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!