बाबा बालक नाथ मंदिर में भक्तों का जनसैलाब, चढ़ावे में हुई रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर ट्रस्ट को मिला बहुमूल्य दान

उतरी भारत के  प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 7 अप्रैल 2025 को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर अधिकारी ट्रस्ट के अनुसार इस दिन लगभग 32,000 से 36,000 भक्तों ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से प्रसाद और दान चढ़ाया।

मंदिर ट्रस्ट द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कुल नकद दान 11,27,600 रुपये रहा, जबकि प्रसाद से प्राप्त राशि 29,68,668 रुपये रही। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने लगभग 4096268 रुपये मूल्य का सोना मंदिर को भेंट किया। चाँदी के रूप में 03 ग्राम 340 मिलीग्राम का योगदान हुआ।

अंतरराष्ट्रीय भक्तों ने भी दिल खोलकर दान दिया। मंदिर को 209 ग्राम 820 मिलीग्राम इंग्लैंड पाउंड, 145 अमेरिकी डॉलर, 272 यूरो, 5 कनाडाई डॉलर, 1290 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 220 यूएई दिरहम और 210 क़तर रियाल प्राप्त हुए। हालांकि, कुछ देशों से जैसे कि सऊदी अरब, न्यूज़ीलैंड, कुवैत, सिंगापुर, स्कॉटलैंड, ओमान, मलेशिया और बहरीन से इस बार कोई दान नहीं मिला या नगण्य रहा।

इस प्रकार बाबा बालक नाथ जी की अपार कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि यह पवित्र स्थल देश-विदेश के भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर ट्रस्ट ने सभी भक्तों का आभार जताया और दान की राशि का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!