दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)बीएसएल थाना के तहत अप्पर बैहली क्षेत्र निवासी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने अपनी तरफ से उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य संभावित स्थानों पर जाकर उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है और वह स्थानीय स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों के अनुसार वह शनिवार दोपहर के बाद से लापता है। जब काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन बीएसएल थाना पहुंचे और बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को हर संभावित जगह तलाशा और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी जल्द से जल्द तलाश की जाए।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और नाबालिग छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!