हमीरपुर। हमीरपुर से मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से ग्रामीणों के साथ ही कर्मचारी व अधिकारी भी परेशानी झेल रहे हैं । टौणीदेवी में विकासखंड के साथ ही तहसील व आधा दर्जन अन्य कार्यालयों के संपर्क मार्ग व रास्ते बंद तीन माह से बंद पड़े हुए हैं। कई महीनो के बाद भी संपर्क मार्ग व रास्ते बहाल नहीं हो पाए हैं। जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सबर का पैमाना छलकने लगा है। ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री व उपायुक्त के दरबार तक पहुंच गए हैं। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बुधवार तक टौणीदेवी में संपर्क सड़क एवं रास्ते बहाल न हुए तो जल्द ही सड़क निर्माण में लगी कंपनी का कार्य बंद करवा दिया जाएगा और आंदोलन किया जाएगा।ग्रामीण अब और अत्याचार नहीं सहेंगे। हमीरपुर से मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 03 का कार्य लगभग 5 वर्षों से भी अधिक समय से कछुए की रफ्तार से चल रहा है । जिससे दुकानदारों, ग्रामीणों के साथ ही सैकड़ो लोग परेशान हैं। यातायात बेहद खस्ता हाल में है तथा मिट्टी के गुबार से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है। कंपनी की मनमानी से हर कोई परेशानी में है । लेकिन लाखों शिकायत करने के बाद भी कंपनी अपनी मनमानी कर रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद सहित अन्य ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपायुक्त हमीरपुर से सभी संपर्क मार्गो और रास्तों को खोलने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक निर्माण कंपनी कानों पर कोई असर नहीं हो पाया है । जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का करना पड़ रही है । उन्होंने बताया कि टौणी देवी में विकास खंड कार्यालय, तहसील कार्यालय के साथ ही कृषि विभाग, बागवानी विभाग, आधार केंद्र, पंचायत कार्यालय, पशुपालन चिकित्सालय, डीएवी स्कूल, शमशान घाट, बारी गांव का रास्ता, सहकारी सभा बारी का रास्ता बिल्कुल बंद हो चुका है। विकास खंड व तहसील के साथ ही अन्य कार्य के कर्मियों व अधिकारियों के साथ ही लोगों को लोगों के खेतों से होकर गंतव्य तक पहुंचाना पड़ रहा है। कई लोगों ने अपनी निजी भूमि पर बाडबंदी कर दी है। जिससे अब और भी परेशानी ज्यादा बढ़ चुकी है । निर्माण कंपनी कार्य के दौरान संपर्क सड़कों व रास्तों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है और अब इतनी ऊंची ढांक हो चुकी है कि गंतव्य तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है और कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं ।लेकिन निर्माण कंपनी इस और कोई ध्यान नहीं दे पा रही है । सड़क के कार्य के साथ ही अन्य कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्यापत है । उन्हें बताया कि बुधवार तक संपर्क सड़कों व रास्तों को ठीक करने का कार्य शुरू नहीं किया गया तो जल्द ही निर्माण कंपनी के कार्य को रोक दिया जाएगा और आंदोलन का रास्ता भी पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर करेंगे। निर्माण कंपनी की मनमानी अब और सहन नहीं की जाएगी । लोगों की सहनशीलता और सहयोग का कंपनी और एनएचएआई अनुचित लाभ उठा रहे हैं। जिसका अब पुरजोर विरोध किया जाएगा। लोगों का सबर अब टूटने लगा है और यह आक्रोश के रूप में बरपेगा। इस संबंध मे बीते दिनों बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर व टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद सहित कई अन्य लोग भी उपायुक्त अमरजीत सिंह से मुलाकात कर चुके हैं तथा उन्होंने भी इसका कड़ा संज्ञान लिया है तथा जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था। टौणी देवी में खंड विकास अधिकारी व तहसीलदार भी कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक संपर्क मार्गों को खोलने का कोई सकारात्मक कदम कंपनी ने नहीं उठाया है। अब पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी को बुधवार तक अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है।
