शिक्षा विभाग की दमनकारी कार्य प्रणाली पर भड़का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला हमीरपुर

शिक्षा विभाग की दमनकारी कार्य प्रणाली पर भड़का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला हमीरपुर , साथ ही प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय हमीरपुर की कार्यशैली का भी किया विरोध

हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला हमीरपुर की एक अहम बैठक में शिक्षा विभाग एवं सरकार की दमनकारी नीतियों तथा प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय हमीरपुर की लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ जमकर आक्रोश फूटा l
बैठक में जिला हमीरपुर के सभी खंडों की कार्यकारिणी ने भाग लिया तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई l
शिक्षक संघ ने हाल ही में एक निदेशालय के नाम पर समाचार पत्रों में प्रकाशित उन बयानों और संदेशों का कड़ा विरोध किया है, जिनमें प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों को सीमित करने और पदोन्नत अधिकारियों की शक्तियों को छीनने का इशारा किया गया है।

संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि यह न केवल शिक्षकों के मनोबल को गिराने वाला कदम है, बल्कि इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सरकार और विभाग की तरफ से मीडिया के माध्यम से इस प्रकार के संदेश देना निंदनीय है और संघ इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।

संघ ने स्पष्ट किया कि अगर प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों और पदोन्नत अधिकारियों की शक्तियों को छीनने का प्रयास किया गया, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। संघर्ष और आंदोलन का मार्ग अपनाने में कोई हिचक नहीं होगी।

संघ ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की है और प्रशासन को चेतावनी दी है कि ऐसे निर्णयों से शिक्षा व्यवस्था में अस्थिरता उत्पन्न होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और विभाग की होगी।

इसके साथ ही बैठक में प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय हमीरपुर की कार्यशैली पर भी चिंता जताई गई एवं पुरजोर विरोध किया गया l जिलाअध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पिछले लगभग 6 माह से लंबित Tentative Seniority List आज तक जारी नहीं हो पाई , उप शिक्षा निदेशक कार्यालय इस सूची को समय पर तैयार नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते योग्य शिक्षकों के प्रमोशन लगातार अटके हुए हैं , समझ नहीं आ रहा कि उन्हें इस काम के लिए ओर कितना समय चाहिए l

इसके अलावा, 31 मार्च को दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके अध्यापकों के रेगुलराइजेशन ऑर्डर आज तक जारी नहीं किए गए हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष गहराता जा रहा है।

संघ ने यह भी रेखांकित किया कि जिले में BEEO (खंड शिक्षा अधिकारी) का एकमात्र रिक्त पद , खण्ड नादौन में पिछले कई महीनों से खाली पड़ा है, उसे आज तक नहीं भरा जा सका , जिससे शैक्षिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इन तमाम मुद्दों पर जिला हमीरपुर की समस्त खंड कार्यकारिणी ने एक सुर में सरकार , शिक्षा विभाग और पर प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय हमीरपुर
की प्राथमिक शिक्षा विरोधी और अप्रभावी कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन को संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा और जल्द ही अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!