नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव के धनोटू स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भगत राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
ब्रह्मदास चौहान ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने न केवल समाज के दबे-कुचले वर्गों को आवाज़ दी, बल्कि भारत को एक मजबूत लोकतंत्र की नींव भी दी।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें रोशन लाल, ओमप्रकाश भंडारी, गुलाब सिंह, श्रवण कुमार, देवेंद्र कुमार, पुरखुरम, सोहन सिंह, लेखराज, दुर्गादास, ओपी भारद्वाज, धनीराम, प्रेम सिंह, श्याम चंद और दिनेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता व संविधान की रक्षा का प्रण दोहराया।
