जय लखदाता पीर दंगल कमेटी ख्याह लोहाखरियां द्वारा सूचित किया जाता है कि 20 अप्रैल को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन ख्याह लोहाखरियां में किया जाएगा। इस दंगल में विभिन्न अखाड़ों के नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है, जो आपस में सीधी कुश्तियां लड़ेंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु के पहलवानों को दंगल में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। सभी पहलवानों को अपनी एंट्री 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से पहले कमेटी में दर्ज करवानी अनिवार्य होगी, इसके बाद किसी की भी एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। दंगल में तीन बड़ी झंडियों के पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें पहली झंडी का ईनाम 1,00,000 रूपए, दूसरी झंडी का ईनाम 71,000 रुपए व तीसरी झंडी का ईनाम 61,000 रूपए रखा है। इसके अलावा 21,000 रूपए की पांच और 11,000 की दस विशेष कुश्तियां भी करवाई जाएंगी। सभी मुकाबले कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार करवाए जाएंगे।