विधायक आशीष शर्मा को दिव्यांग आदर्श ने दी खास बधाई, बनाई सुंदर पेंटिंग

बड़सर उपमंडल के दिव्यांग आदर्श शर्मा ने हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा के जन्मदिन पर अपनी कला के जरिए अनोखा तोहफा दिया। आदर्श ने अपने हाथों से बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।

आदर्श शर्मा ने पेंटिंग के साथ विधायक आशीष शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए लिखा कि भोलेनाथ शिव शंकर जी का आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर बना रहे।

आदर्श की इस कला और भावना की सभी ने सराहना की है। क्षेत्रवासियों ने भी विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए आदर्श की प्रतिभा को प्रेरणादायक बताया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!