जय लखदाता पाण्डवी छिन्ज कमेटी ने पलाहोटा-तमरोह में हर साल होने वाली छिन्ज का आयोजन किया

जय लखदाता पाण्डवी छिन्ज कमेटी ने पलाहोटा-तमरोह में हर साल होने वाली छिन्ज का आयोजन किया। जिसमें उत्तरी भारत के दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पजांव व हिमाचल के पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल का शुभारंभ भूपेंद्र सिंह ठाकुर सेवानीवृत सुबेदार ने किया। उन्होंने इस मौके पर 41हजार रुपए की राशी कमेटी को दान दी।

दंगल के समापन में नाचन के विधायक  विनोद कुमार चौहन ने शिरकत की।

कमेटी के महासचिव श्री ठाकर दास ने बताया कि जुनियर वर्ग में नवीन कुमार मंडी वाले ने तुषार उत्तरप्रदेश को हराया और 21 हजार रुपये की राशि जाती। सीनीयर वर्ग में गुरुसेवक खन्ना पंजाब वाले ने रोहीत कुमार दिल्ली वाले को हरा कर 40 हजार का नाम जीता। कमेटी के कोषाध्यक्ष टेक चंद ने बताया कि इस बार इस दंगल में करीब 5 लाख की राशि पहलवानों में वितरित की गई। नाचन के विधायक ने यह राशि पहलवानों को इनाम के रूप में बांटी।

इस मौके पर छिन्ज

कमेटी के प्रधान ई हेम प्रभ चंदेल,सहायक सचिव गंगा सिंह पराशर,मुख्य सलाहकार दिवान चंद राणा, नोखू राम, कर्म सिंह ,उप प्रधान अनंतराम कुण्ण चंद, चिन्त राम , रतनू‌लाल, नरायण सिंह,रमेश ठाकुर आदी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!