जंगलबैरी में महिला के जहर निगलने से मौत 

सुजानपुर थाना के अंतर्गत जंगलबैरी के चपरेड गांव में एक महिला द्वारा गलती से किसी जहरीले पदार्थ के सेवन करने से मौत होने का मामला प्रकाश में है। महिला की पहचान सुधा कुमारी (38) पत्नी सुनील कुमार निवासी गांव चपरेड डाकघर जंगलबैरी तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके उपरांत उसकी बिगड़ी तबियत को देखकर परिजन उस हॉस्पिटल ले गए, परन्तु रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। महिला का पति सेना में कार्यरत है। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई है ।

मामले की पुष्टि एस. पी. भगत सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!