पाकिस्तान से हिमाचल में चिट्टा सप्लाई, गगरेट में दबोचे तरनतारन के तीन तस्कर; कार से 121 ग्राम चिट्टा बरामद

नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पाकिस्तान के साथ सटे पंजाब के जिला तरनतारन के तीन नशा तस्करों को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गगरेट क्षेत्र में रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हेरोइन की खेप सीमा पार से आई थी जिसे हिमाचल तक पहुंचाने के लिए नशा तस्कर हिमाचल नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर रहे थे। पकड़े गए चिट्टे की मात्रा 121.80 ग्राम है, जिसकी बाजार कीमत छह लाख बताई जा रही है। एएनटीएफ की तहरीर पर गगरेट पुलिस थाना में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नार्दन रेंज को यह खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के रास्ते आने वाली चिट्टे की खेप को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले तस्कर गोपनीय तरीके से हिमाचल प्रदेश तक पहुंचा रहे हैं। एएनटीएफ नार्दन रेंज कांगड़ा के एएसपी राजिंद्र जसवाल ने इस सूचना के आधार पर एएनटीएफ के एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई विकास अरोड़ा, हैड कांस्टेबल दीपक, हैड कांस्टेबल हेमराज, कांस्टेबल सुमित कुमार व कांस्टेबल अमित कश्यप पर आधारित टीम को हिमाचल-पंजाब की सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा।

एएनटीएफ की टीम इलाके में गश्त पर थी तो सूचना मिली कि अंबोटा-शिवबाड़ी मार्ग पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा के समीप एक कार (एचपी 39 एफ 9168 ) खड़ी है, जिसमें नशा तस्कर हो सकते हैं। इस सूचना के आधार पर जब एएनटीएफ की टीम ने यहां दबिश दी तो नशा तस्कर घबरा गए।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!