हिमाचल में पकड़ी चिट्टे की सबसे बड़ी खेप, पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने चिट्टा नशे का अब तक का सबसे बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने गगरेट के अंबोटा में तरनतारण के तीन युवकों से 122 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ऊना मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि 122 ग्राम चिट्टा अब तक का सबसे बड़ा चिटटे का मामला है। इससे पहले पुलिस ने 100 ग्राम चिटटा पकड़ा था।

पुलिस ने 122 ग्राम चिटटे के साथ पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनकी बैकग्राउंड का पता लगाने में जुट गई है कि कहां से लाते हैं चिट्टा और कहां बेचना था। पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। जल्द मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी संभव है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!