मंडी (ब्यूरो) — विभाग की सख्त कार्यवाही कही आप भी तो नहीं काटते हरे पेड़ तो हो जाए सावधान ग्राम पंचायत चैल चौक के वनों में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवमणि शर्मा और उनके बेटे ललित कुमार के घर से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी जब्त की है।
वन गार्ड सुभाष ने बताया कि साथ ही कटाई में इस्तेमाल किया गया कटर भी मौके से जब्त कर लिया गया है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को लंबे समय से इस इलाके में अवैध कटाई की शिकायतें मिल रही थीं, गुप्त सूचना मिलते ही,जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
मौके पर पहुंच कर घर में हरि लकड़ी पाई गई जिसकी फोटो ग्राफी व वीडियो ग्राफी की गई ,मौके पर पेड़ कटे स्थान की पुष्टि भी की गई है,
विभागीय अधिकारी आरो नाचन महेंद्र सिंह ने कहा कि वनों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई के बाद जहां विभाग के प्रति भरोसा बढ़ा है, वहीं वन संरक्षण को लेकर भी गंभीरता बढ़ती नजर आ रही है।
