वीर जवान की शहादत को नमन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान सेना के बीच हुई जंग में वीरभूमि कांगड़ा के शाहपुर से संबंध रखने वाले एवं पंजाब रैजीमैंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार जी वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

आज उनके घर पहुंचकर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर व अन्य भाजपा नेता।

उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा हेतु उन्होंने दुश्मनों को वीरता का परिचय दिया है, देश उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

भाजपा नेताओं ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!