जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव 19 को आईटीआई ऊना में

ऊना, 17 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड ए ऊना में 19 मई को सुबह 9.30 बजे एक जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर सतीश कुमार ने जानकारी दी कि इस दौरान मैसर्ज जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन प्रा. लि. यूनिट-4 सरकापरा फतेहगढ़ साहिब पंजाब कम्पनी में फिटर के 10, ट्रर्नर के 5, मशीनस्टि के 5 और वैल्डर के 30 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही आईटीआई के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि मैसर्ज एनजीजी पॉवर टेक झोला माजरा पोलियां बीत में वैल्डर और इलैक्ट्रिशियन के 20-20 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13 हज़ार 500 रूपये प्रारंभिक मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते है। उन्होंने आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी प्रस्तावित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठाने का आह्वान किया

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!