पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 मई से 30 जून तक बंद

ऊना, 17 मई। पंजावर-बाथड़ी सड़क के किलोमीटर 23/0 से 24/0 और 26/00 से 28/00 रोड़ तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 18 मई से 30 जून तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को हरोली कॉलेज से आईपीएच विश्राम गृह हरोली और ऊपरी सुबवाना से निचले सुबवाना तक संपर्क मार्ग के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!