बल्ह के कांडी मलथेहड़ में दंगल का आयोजन किया गया । दंगल में समाजसेवी व प्रदेश क्रशर संघ के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । एक बजे के आसपास शुरू हुआ दंगल रात के आठ बजे तक चल जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य मुकाबला उमेश धवाला और विजय दियारगी के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें उमेश धवाला विजेता और विजय दियारगी उप विजेता रहे। मुख्यातिथि द्वारा विजेता पहलवान को गुर्ज और 21000 हजार रुपए नगद तथा उपविजेता विजय कर को 11000 रुपए देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छिंज कमेटी
भगत राम,उप प्रधान गुलाब सिंह,पंचायत प्रधान कमल , उप प्रधान भादर नायक और सदस्य शिव राम ,नंद लाल, सुनील सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
