विरेद्र ठाकुर ने संभाला एस.डी.ओ. विद्युत भोरंज का कार्यभार

विद्युत उपमंडल कार्यालय भोरंज में नए एस.डी.ओ.विरेंद्र ठाकुर ने कार्यभार संभाल लिया है।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भोरंज विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इससे पहले वह कनिष्ठ सहायक अभियंता बड़सर, भरेड़ी और एस.डी.ओ.विद्युत मंडल हमीरपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता समूचे क्षेत्र में हर समय विद्युत आपूर्ति सुचारू रखना और लोगों के विद्युत संबधित अन्य कार्यों को समय पर निपटाना रहेगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!