एसपी संजीव गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बड़े दावे और किए खुलासे

शिमला (प्रकाश चन्द शर्मा). हिमाचल प्रदेश के शिमला के एसपी संजीव गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बड़े दावे और खुलासे किए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस की पूरी कलई खुल गई है. एसपी संजीव गांधी ने डीजीपी अतुल वर्मा, पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के अलावा, धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का नाम भी मीडिया के सामने लिए.

एसपी संजीव गांधी ने खुलासा किया कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई खरीद फरोख्त में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा मास्टर माइंड हैं. एसपी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान जो भी कुछ हुआ. हेलीकॉप्टर तक प्रावाइड किए गए. एसपी ने कहा कि जांच टीम को सुरक्षा की भी जरूरत है. बालुगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. फार्मा कंपनियों से फंडिंग ली गई. एसपी ने कहा कि जो भी इस मामले में आरोपी हैं और वो समय समय पर हमें डराते रहते हैं और कहते रहते हैं कि हम आपको देख लेंगे. राजनीतिक दलों में बड़ी पॉजिशन पर बैठे हैं, वो लोग अपनी पावर का मिस्यूज किया है.

हाईकोर्ट की स्ट्रीमिंग को फेसबुक पर शेयर करने पर एसपी ने कहा कि सुधीर शर्मा ने दुर्भावना से यह वीडियो शेयर किया है. उन्होंने नेगेटिव तरीके से वीडियो शेयर किया है और वीडियो को शेयर नहीं किया जा सकता है. इस मामले में एसपी ने कोर्ट में शिकायत दी और कहा है कि इसमें कॉपी राइट एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जाए.

शिमला में राम कृष्ण मिशन आश्रम में मारपीट विवाद में एसपी ने कहा कि हिमाचल के मुख्य सचिव ने उन्हें इस मामले पर अपने दफ्तर में बुलाया था और कहा था कि इस मामले में वह आगे जांच ना करें और मुझ पर दवाब डाला गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!