डी में एक स्कूटी सवार मोड़ काटते वक्त ढाक में गिर गया. हादसे में युवक की मौत हो गई.

मंडी: हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर के साथ लगती दुदर पंचायत में देर रात को मोड़ काटते वक्त स्कूटी के हुए ढांक की ओर लुढ़कने से एक युवक की मौत हो गई. आशंका जाहिर किया जा रहा है कि ढांक से गिरने के बाद युवक पेड़ के ठूंठ से जा टकराया, जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. मृतक की पहचान तनुज पटियाल (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दुदर का रहने वाला था. तनुज मंडी शहर के सौली खड्ड में दुकान चलाता था.

 

जानकारी के अनुसार बीती रात तनुज पटियाल स्कूटी से मंडी शहर से अपने घर की ओर जा रहा था. घर से कुछ दूरी पर घट्टा में मोड़ काटते समय तनुज की स्कूटी स्किड होकर ढांक से नीचे की ओर लुढ़क गई. हांलाकि, स्कूटी मात्र 4-5 फीट नीचे ही लुढ़की थी, लेकिन मौके पर पेड़ का ठूंठ होने के कारण तनुज को गंभीर चोंटे लग गई, वहीं, रात को होने कारण तनुज को किसी ने गिरते हुए नहीं देखा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उधर घर में सभी परिजन चिंतित थे. देर रात से लेकर सुबह तक परिजन उसको फोन पर फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

 

 

रविवार तड़के ग्रामीणों ने सड़क किनारे फोन की घंटी की आवाज सुनी तो तब जाकर उनको घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पर सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया. एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की जानकारी दी

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!